Gayatri Joshi and her husband meet with car accident: शाहरुख खान की हीरोइन गायत्री जोशी और उनके पति की कार ने फरारी को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत (Watch Video)
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस गायत्री जोशी के हसबैंड का कार एक्सीडेंट हुआ है.जो वीडियो सामने आया है वह दिल दहला देने वाला है.
Gayatri Joshi and her husband meet with car accident: शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस गायत्री जोशी के हसबैंड का कार एक्सीडेंट हुआ है.जो वीडियो सामने आया है वह दिल दहला देने वाला है. पर इस हादसे में एक्ट्रेस और उनके पति बाल-बाल बच गए हैं. नंगे पैर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Ram Charan, RRR एक्टर की सादगी ने जीता फैंस का दिल (Watch Video)
इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की लेम्बोर्गिनी ने फरारी को टक्कर मारी, जिसमें एक स्विजरलैंड के कपल की मौत हो गई है. हादसा इटली के सार्डिनिया के एक इलाके में हुआ, घटना के वक्त गायत्री और उनके पति अपनी लेम्बोर्गिनी से जा रहे थे. उनकी कार के आगे-पीछे कई अन्य लग्जरी गाड़ियां भी चल रही थीं.
देखें वीडियो:
शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय की लेम्बोर्गिनी ने फरारी को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत.. देखें वीडियो #SwadesActress #GayatriJoshi #VikasOberoi #CarAccident #Ferrari #Lamborghini #ShahRukhKhan pic.twitter.com/03I1yKgIVC
— India TV (@indiatvnews) October 4, 2023
एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी ने फरारी को टक्कर मार दी, जो साथ चल रहे मिनी ट्रक से टकरा गई. टक्कर से मिनी ट्रक पलट गया और फरारी में आग लग गई . गायत्री और विकास को हल्की चोट आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

