Dunki: शाहरुख खान स्टारर डंकी की रिलीज डेट नहीं हुई पोस्टपोंड, इस क्रिसमस 2023 में देगी सिनेमाघरों में दस्तक!
ब्लॉकबस्टर पठान और जवान के बाद हर किसी को शिद्दत से शाहरुख खान की अपकमिंग रिलीज डंकी का इंतजार है. यह फिल्म क्रिस्मस 2023 पर रिलीज के लिए तैयार है. इस बात का ऐलान खुद शाहरुख भी अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर चुके हैं.
Dunki: ब्लॉकबस्टर पठान और जवान के बाद हर किसी को शिद्दत से शाहरुख खान की अपकमिंग रिलीज डंकी का इंतजार है. यह फिल्म क्रिस्मस 2023 पर रिलीज के लिए तैयार है. इस बात का ऐलान खुद शाहरुख भी अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर चुके हैं. लेकिन बावजूद इसके हाल में फिल्म की रिलीज को लेकर एक रूमर्स सामने आने लगी जिसमें कहा गया कि फिल्म की क्रिसमस 2023 रिलीज पोस्टपोन हो गई है. हालांकि ये खबरें कितनी सच है इसकी सच्चाई हम आपके लिए लेकर आए हैं. Bolo Na Song Out: Vikrant Massey स्टारर 12th Fail का गाना 'बोलो ना' हुआ रिलीज, मसूमियत से भरे प्यार की देखने मिलती है झलक (Watch Video)
यह फिल्म क्रिसमस 2023 पर ही रिलीज होगी. जबकि दर्शकों ने शाहरुख खान के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर हमेशा अपनी दिलचस्पी दिखाई है, वहीं फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की अफवाहों ने भी ऑडिय़ंस को बेकरार कर दिया था जो बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट के इंतजार में थे. पर अब यह कन्फर्म हो चुका है कि डंकी ने क्रिसमस 2023 पर अपनी रिलीज लॉक कर दी है. Sam Bahadur Teaser: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा देशभक्ति का जुनून (Watch Video)
इसके अलावा, शाहरुख पहले ही इस बात का उल्लेख कर चुके थे कि वह गणतंत्र दिवस पर 'पठान' के साथ, जन्माष्टमी पर 'जवान' के साथ, और अब क्रिसमस पर 'डंकी' के साथ अपनी फिल्म लाएंगे.
'डंकी' वास्तव में एक बहुत ही खास फिल्म है जो शाहरुख और राजू हिरानी के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू होंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

