बॉलीवुड

Bolo Na Song Out: Vikrant Massey स्टारर 12th Fail का गाना 'बोलो ना' हुआ रिलीज, मसूमियत से भरे प्यार की देखने मिलती है झलक (Watch Video)

विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं' फेल का पहला रोमांटिक गाना आखिऱकार सामने आ चुका है. बता दें, फिल्म के आकर्षक ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिएक्शन के बाद मेकर्स ने कल ही इस गाने की रिलीज का ऐलान किया था, जिसके बोल है 'बोलो ना'.

Bolo Na Song Out: Vikrant Massey स्टारर 12th Fail का गाना 'बोलो ना' हुआ रिलीज, मसूमियत से भरे प्यार की देखने मिलती है झलक (Watch Video)
Saregamapa Music (Photo Credits: Youtube)

Bolo Na Song Out: विक्रांत मैसी स्टारर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं' फेल का पहला रोमांटिक गाना आखिऱकार सामने आ चुका है. बता दें, फिल्म के आकर्षक ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिएक्शन के बाद मेकर्स ने कल ही इस गाने की रिलीज का ऐलान किया था, जिसके बोल है 'बोलो ना'. ऐसे में इस गाने पर सभी की नजरें टिकी थी और जिसे जारी कर अब मेकर्स ने दर्शकों को एक स्वीट सरप्राइज दिया है, क्योंकि गाना पहले प्यार के इमोशन्स को दर्शाता है. Sam Bahadur Teaser: विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा देशभक्ति का जुनून (Watch Video)

जी हां, इस गाने में पहले प्यार की भावनाओं को बहुत ही प्यारे अंदाज में जीवंत किया गया है, जिसमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर रोमांटिक विजुअल्स को कॉम्प्लीमेंट करते दिख रहे हैं. बता दें, ये फिल्म मुख्य रूप से दिल्ली पर आधारित है. ऐसे में इस गाने को दिल्ली हाट में ही शूट किया गया है.

दिलों को छू लेने वाले इस रोमांटिक गाने को शान और श्रेया घोषाल की दिलकश आवाजों में गाया गया हैं. वहीं, स्वानंद किरकिरे के खूबसूरत लीरिक्स और शांतनु मोइत्रा के संगीत के साथ ये एक ऐसा गाना है जिसे भूल पाना मुश्किल होगा.

देखें गाना:

तो, 12वीं फेल से 'बोलो ना' के रोमांटिक माहौल में पूरी तरह से डूब जाने के लिए तैयार रहिए, एक ऐसी फिल्म जो एक खूबसूरत लव स्टोरी के साथ लचीलेपन और सेल्फ-डिस्कवरी की यात्रा का भी वादा करती है.

ये गाना सा रे गा मा म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज हुआ है.यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं. लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कहीं ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है.

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).