Shah Rukh Khan’s Birthday Celebration Outside Mannat: मन्नत के बाहर शाहरुख खान के जन्मदिन का दिखा जश्न फैंस ने गाया गाना, केक काटा और 'किंग' के प्रति जताया अटूट प्यार दिखाया (Watch Video)
Shah Rukh Khan Fans Outside Mannat (Photo Credits: X/@SRKUniverse)

Shah Rukh Khan’s Birthday Celebration Outside Mannat: आज, 2 नवंबर को शाहरुख खान के 59वें जन्मदिन पर उनके समर्पित प्रशंसकों ने उनके मशहूर मुंबई स्थित बंगले, मन्नत के बाहर इकट्ठा होकर जश्न मनाया. भीड़ पर लगी पाबंदियों के बावजूद, फैंस ने अपने पसंदीदा सुपरस्टार का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैन पेजों पर साझा की गईं तस्वीरें और वीडियो इस जश्न की झलक पेश करती हैं, जिसमें फैंस ने शाहरुख की तस्वीर और उनकी लोकप्रिय फिल्मों के दृश्यों से सजे केक को काटा, जिस पर लिखा था "हैप्पी बर्थडे किंग". फैंस ने "हैप्पी बर्थडे डियर शाहरुख" गाते हुए अपनी भावनाओं का इज़हार किया और अपनी पसंदीदा बॉलीवुड हस्ती के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान दिखाया.

मन्नत के बाहर शाहरुख खान के जन्मदिन का दिखा जश्न: