शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती में आई दरार ? 'कॉफी विद करण 6' में नहीं नजर आएंगे किंग खान ?
करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण 6' (Koffee With Karan 6) काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो के इस सीजन में बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने कई रोचक खुलासे किए हैं.
करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण 6' (Koffee With Karan 6) काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो के इस सीजन में बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने कई रोचक खुलासे किए हैं. वैसे करण जौहर और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है. फैन्स को इस बात का इंतजार है कि कब उन्हें शाहरुख खान को 'कॉफी विद करण 6' में देखने का मौका मिलेगा. मगर खबरों की माने तो किंग खान इस बार करण जौहर के शो में नहीं नजर आएंगे.
डेक्कन क्रॉनिकल के सूत्रों के मुताबिक, "करण जौहर शाहरुख खान को अपने शो पर बुलाना चाहते हैं लेकिन लगता है ऐसा नहीं हो पाएगा. शाहरुख का करियर अभी सही नहीं चल रहा है. ऐसे में किंग खान अपने फ्यूचर के बारे में कुछ नहीं कहना चाहेंगे. इसलिए शो पर करण और शाहरुख के बीच क्या बातचीत होगी?"
सूत्रों द्वारा यह भी पता चला है कि करण और शाहरुख की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं रही है. बताया जा रहा है कि केजो की सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और आमिर खान के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं. इसी वजह से शाहरुख खान नाखुश है. सलमान के अलावा इस सूची में हर कोई करण जौहर के शो में आ चुका है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर शाहरुख खान शो में आने से मना करते हैं तो सलमान खान को फिनाले एपिसोड में देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

