चिंपैंजी के साथ मस्ती कर रहे हैं बउआ सिंह, शाहरुख खान की जीरो को लेकर दर्शकों में बड़ी उत्सुकता
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो' (Zero) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. रिलीज से पहले शाहरुख खान अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में वह इसी सिलसिले में दिल्ली भी गए थे.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जीरो' (Zero) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. रिलीज से पहले शाहरुख खान अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में वह इसी सिलसिले में दिल्ली भी गए थे. पहले से ही दर्शक किंग खान की इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है और अब उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है. दरअसल, शाहरुख खान ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में बउआ सिंह अपने नए दोस्त के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. बउआ सिंह का नया दोस्त कोई शख्स नहीं बल्कि चिंपैंजी हैं.
शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि, "आफिया, बबीता, गुड्डू, अशोक! ये पहले ही कम थे..जो यह एक और आ गया...पर क्यूट तो है यह." इस पोस्टर को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Aafia, Babita, Guddu, Ashok! Ye pehle hi kam the jo ye ek aur aa gaya! Par cute toh hai ye! #2DaysToZero
Book your tickets now: https://t.co/VOT6yMCzRd@AnushkaSharma #KatrinaKaif @aanandlrai @RedChilliesEnt @cypplOfficial pic.twitter.com/dijcvlNh43
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 18, 2018
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इस शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

