Shah Rukh Khan और Salman Khan की फैंस को बड़ी सौगात, एक्शन फिल्म में एक साथ करेंगे काम, पढ़ें डिटेल्स
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर प्रोडक्शन कंपनी यशराज स्टूडियोज ने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' जैसी कई स्पाई थ्रिलर फिल्मों का निर्माण किया.
Shah Rukh Khan and Salman Khan in a Film Together: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर प्रोडक्शन कंपनी यशराज स्टूडियोज ने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' जैसी कई स्पाई थ्रिलर फिल्मों का निर्माण किया. इन फिल्मों के बाद अब यशराज एक और बड़ी एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्म पेश करने जा रहा है जिसमें वो शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ कास्ट करने वाले हैं.
पिंकविला पर छपी रिपोर्ट की मानें तो ये देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म हो सकती है. निर्माता आदित्य चोपड़ा स्वयं फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम कर रहे हैं. अगर ये फिल्म बनती है तो साल 1995 में आई करण अर्जुन की रिलीज के करीब 27 साल बाद शाहरुख और सलमान एक साथ बड़े पर नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर मेकर्स अब तैयारियों में जुट गए हैं और इस फिल्म की शूटिंग 2023 के अंत या फिर 2024 की शुरुआत में शुरू की जाएगी.
View this post on Instagram
रिपोर्ट में बताया गया कि शाहरुख और सलमान, दोनों ने ही तय समय के लिए अपने डेट्स रिजर्व कर लिए हैं और जल्द ह वो इस फिल्म की कहानी सुनेंगे. फिलहाल इस फिल्म के लिए डायरेक्टर का फाइनल होना भी बाकी है लेकिन इसकी कहानी से लेकर सभी काम आदित्य खुद संभाल रहे हैं. बता दें कि शाहरुख इस समय अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर व्यस्त हैं तो वहीं सलमान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के काम में जुटे हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

