Gangubai Kathiawadi: आलिया भट्ट के साथ शूटिंग के दौरान सो गई थी नन्ही को-स्टार, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा जिसने जीत लिया सबका दिल
आलिया भट्ट आने वाले समय में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ सीमा पाहवा भी नजर आने जा रही हैं. ऐसे में अब सीमा पाहवा ने आलिया भट्ट के बारे में ऐसी बात बताई है. जिसे जानकारी आपका दिल भी खुश हो जाएगा.
इसमें कोई दो राय नहीं है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज के दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. लेकिन अच्छी एक्ट्रेस के साथ वो अच्छी इंसान भी हैं. इस बात का खुलासा हुआ उनके एक ऐसे गेस्चर से जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ़ करते नजर आए. दरअसल आलिया भट्ट आने वाले समय में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ सीमा पाहवा भी नजर आने जा रही हैं. ऐसे में अब सीमा पाहवा ने आलिया भट्ट के बारे में ऐसी बात बताई है. जिसे जानकारी आपका दिल भी खुश हो जाएगा.
पिंकविला से बात करते हुए सीमा पाहवा ने बताया कि एक बार नाईट शूट के दौरान आलिया भट्ट संग एक चाइल्ड आर्टिस्ट की शूटिंग थी. इस सीन में उस बच्ची को अलिया के बगल में सोते हुए अपने लाइन्स बोलने थे. लेकिन गलती से वो बच्ची सच में सो गई. ऐसे में उस बच्ची के लिए ये बड़ी मुसीबत हो सकती थी. ऐसे में आलिया ने अपने उपर जिम्मेदारी ले ली. जब भी उस बच्ची के डायलॉग बोलने के वक़्त आता. आलिया उसे हिला देती और नन्ही आर्टिस्ट अपने डायलॉग बोल जाती. आलिया का ये रूप देखकर सीमा पाहवा बेहद खुश हुई. क्योंकि आलिया ने उस बच्ची को डांट खाने से बचा लिया और शूटिंग भी नहीं रोकनी पड़ी.
इसके साथ ही सीमा पाहवा ने अपने इंटरव्यू में आलिया भट्ट की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने कहा कि आलिया बेहद ही संस्कारी लड़की है. बड़ो की रिस्पेक्ट और दूसरे कलाकारों की इज्जत करना बखूबी आता है. उसे सेट पर लेट आते हुए कभी नहीं देखा. ना ही वो कोई नखरे दिखाती है. वो अपने काम को लेकर बेहद जिम्मेदार हैं और पैशनेट भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

