Screenwriter Sanjay Chauhan Passes Away: 'आई एम कलाम' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों के राइटर संजय चौहान का 62 साल की उम्र में निधन
अजय ब्रह्मात्मज (Photo Credit: Twitter)

Screenwriter Sanjay Chauhan Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है. स्क्रीनराइटर संजय चौहान का लीवर सिरोसिस के चलते निधन हो गया है. 62 वर्षीय संजय चौहान ने गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है.  संजय ने आई एम कलाम, मैने गांधी को नहीं मारा और पान सिंह तोमर जैसी फिल्में लिखी हैं.