बॉलीवुड

इतनी बदल गई है सारा अली खान जिंदगी, Throwback फैमिली फोटो में दिखा बड़ा फर्क

सारा अली खान बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बेहद कम समय में यहां बड़ी शुमारत हासिल की. लेकिन सारा के लिए ये सफर काफी चुनौतियों से भरा हुआ था. सारा ने आज सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ अपनी पुरानी और नई फोटो शेयर की है जिसे देखकर पता चलता है कि उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है.

इतनी बदल गई है सारा अली खान जिंदगी, Throwback फैमिली फोटो में दिखा बड़ा फर्क
सारा अली खान, इब्राहीम अली खान और अमृता सिंह (Photo Credits: Instagram)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बेहद कम समय में यहां बड़ी शुमारत हासिल की. लेकिन सारा के लिए ये सफर काफी चुनौतियों से भरा हुआ था. सारा ने आज सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ अपनी पुरानी और नई फोटो शेयर की है जिसे देखकर पता चलता है कि उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है. कभी मोटापे के साथ जिंदगी जीने वाली सारा आज बेहद स्लिम और ट्रिम नजर आती हैं.

जिम और डाइट में नीयम का पालन करके सारा आज लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. सारा ने आज जो फोटो पोस्ट की है उसमें उनकी पुराणी फोटो में देखा जा सकता है कि पहले वो काफी हद तक मोटी थी लेकिन अब ये फर्क कर पाना मुश्किल है कि ये वही सारा हैं.

सारा ने इस फोटो को शेयर करके कैप्शन दिया, "संडे फंडे की इस तरह से हुई शुरुआत, इसलिए बस एक नया दिन मुबारक." ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने बचपन की क्यूट फोटो के साथ अपनी ग्लैमरस पिक्चर का कोलाज किया शेयर, वरुण धवन ने किए ऐसा कमेंट

सारा इस फोटो में भाई इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और मॉम अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. आपको बता दें कि लेटेस्टली हिंदी के साथ हुई खास बातचीत में सारा ने बताया था कि उनके लिए ये सफर काफी मुश्किल था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).