बॉलीवुड

कश्मीर पहुंची Sara Ali Khan ने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा में टेका माथा, दिया सर्व धर्म समभाव का मैसेज

इस पोस्ट को शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि धरती पर अगर कही स्वर्ग है तो वो कश्मीर में हैं. सर्व धर्म समभाव. सारा के इस पोस्ट फैंस के साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहें हैं.

कश्मीर पहुंची Sara Ali Khan ने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा में टेका माथा, दिया सर्व धर्म समभाव का मैसेज
सारा अली खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड और इसके स्टार्स हमेशा से ही सर्व धर्म समभाव का संदेश देते आए हैं. यही कारण है कि ईद से लेकर दिवाली तक, गणेश चतुर्थी से लेकर क्रिसमस तक ये सेलेब्स हर त्योहार को मनाते हैं और फैंस को बधाई देते दिखाई दे जाते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी अपने लेटेस्ट पोस्ट से सर्व धर्म समभाव का संदेश दिया है. दरअसल सारा इन दिनों कश्मीर में हैं जहां से उन्होंने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा की कई तस्वीरें शेयर की है.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए सारा अली खान ने लिखा कि धरती पर अगर कही स्वर्ग है तो वो कश्मीर में हैं. सर्व धर्म समभाव. सारा के इस पोस्ट फैंस के साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहें हैं. ज़रीन खान ने सारा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये बेहद ही सुंदर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी. आनंद एल राय की इस फिल्म का सभी को बेसब्री इंतजार है. सारा आखिरी बार फिल्म कूली नंबर 1 में दिखाई दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).