बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने मां अमृता सिंह के साथ गुलमर्ग की बर्फीली वादियों से शेयर किया मजेदार वीडियो

इस वीडियो में सारा अली खान रिपोर्टिंग करती दिखाई दे रही हैं. उनका ये वीडियो बेहद ही फनी है. इस वीडियो की शुरुआत में सारा अली खान और अमृता सिंह एक रोप वे पर बैठी दिखाई दे रही हैं. जबकि पीछे स्नो फॉल हो रहा है.

Sara Ali Khan ने मां अमृता सिंह के साथ गुलमर्ग की बर्फीली वादियों से शेयर किया मजेदार वीडियो
सारा अली खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहीम अली खान के साथ हॉलिडे पर हैं. ये सभी गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिता रहें हैं. जहां से सारा अली खान ने एक बेहद ही खास वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपनी मां अमृता सिंह के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल इस वीडियो में सारा अली खान रिपोर्टिंग करती दिखाई दे रही हैं. उनका ये वीडियो बेहद ही फनी है. इस वीडियो की शुरुआत में सारा अली खान और अमृता सिंह एक रोप वे पर बैठी दिखाई दे रही हैं. जबकि पीछे स्नो फॉल हो रहा है.

इसी दौरान सारा अली खान रिपोर्टर बनकर रिपोर्टिंग करने लग जाती हैं. दूसरी तरफ अमृता सिंह वीडियो में काफी डरी हुई दिखाई दे रही हैं. तो वहीं सारा लगातार मस्ती करती दिखाई देती हैं. जिसके बाद सारा और अमृता सिंह स्नो स्कूटर की सवारी करते दिखाई देते हैं. आप भी देखिए इनका ये मजेदार वीडियो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

आपको बता दे कि इससे पहले सारा अली खान ने भाई इब्राहीम के साथ भी कश्मीर की वादियों से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी. जिसे दर्शकों ने खूब प्यार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).