Ranbir Kapoor के बाद Sanjay Leela Bhansali को हुआ COVID-19, थमी Alia Bhatt स्टारर Gangubai Kathiawadi की शूटिंग
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के लिए शूट कर रहे संजय की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
Sanjay Leela Bhansali Tested Positive for COVID-19: बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के लिए शूट कर रहे संजय की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके चलते फिल्म की शूटिंग का काम रोक दिया गया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) गंगुबाई का मुख्य किरदार निभा रही हैं.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने खुद को अपने दफ्तर पर क्वारंटाइन कर लिया है और उनकी मां की भी कोरोना की जांच कराई जा रही है. इतना ही नहीं, संजय के साथ काम कर रही आलिया भट्ट ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और अपनी कोरोना की जांच कराई है. उनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.
इसी के साथ फिल्म की अन्य कास्ट और क्रू मेंबर्स की टेस्टिंग भी कराई जा रही है. आज ही खबर आई कि आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है. उनकी मॉम नीतू सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

