बॉलीवुड

Ranbir Kapoor Tests Positive for COVID-19: रणबीर कपूर को हुआ कोरोना वायरस, मॉम Neetu Singh ने की पुष्टि

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस खबर की पुष्टि करते हुए उनकी मॉम नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. रणबीर इस समय क्वारंटाइन में हैं और अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं.

Ranbir Kapoor Tests Positive for COVID-19: रणबीर कपूर को हुआ कोरोना वायरस, मॉम Neetu Singh ने की पुष्टि
रणबीर कपूर और नीतू सिंह (Photo Credits: Instagram)

Ranbir Kapoor Tests Positive for COVID-19: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस खबर की पुष्टि करते हुए उनकी मॉम नीतू सिंह (Neetu Singh) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. रणबीर इस समय क्वारंटाइन में हैं और अपना ट्रीटमेंट करा रहे हैं. बीते दिनों मीडिया में खबर आई थी कि रणबीर की तबीयत खराब है जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि रणबीर कोविड-19 से संक्रमित हैं.

आज नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर बेटे रणबीर कपूर के स्वास्थ की जानकारी देते हुए लिखा, "आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद. रणबीर कपूर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. वो दवाइयां ले रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. वो घर पर सेल्फ-क्वारंटाइन में हैं और हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं."

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की तबीयत बिगड़ी, क्या कोविड-19 से संक्रमित हैं एक्टर? चाचा Randhir Kapoor ने बताई ये अहम बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

बता दें कि रणबीर की सेहत को लेकर बात करते हुए उनके चाचा रणधीर कपूर ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी जरूर है कि उनकी सेहत खराब है लेकिन वो ये नहीं जानते हैं कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं क्योंकि वें अभी शहर से बाहर हैं.

बता दें कि रणबीर की मॉम नीतू सिंह भी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान कोरोना से संक्रमित पाई गईं थी. उनके को-एक्टर वरुण धवन को भी कोविड-19पॉजिटिव पाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).