बॉलीवुड

संजय दत्त का स्वभाव बिलकुल बच्चों जैसा : अर्जुन कपूर

फिल्म 'पानीपत' (Panipat) में पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अनुसार, 59 वर्षीय संजू का स्वभाव बेहद नम्र और एक बच्चे की तरह है...

संजय दत्त का स्वभाव बिलकुल बच्चों जैसा : अर्जुन कपूर
संजय दत्त और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Instagram)

मुंबई:  फिल्म 'पानीपत' (Panipat) में पहली बार संजय दत्त के साथ काम कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के अनुसार, 59 वर्षीय संजू का स्वभाव बेहद नम्र और एक बच्चे की तरह है.

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है. यहां बेलवेडर स्टूडियो की लॉन्चिंग के दौरान संजय के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया.

अर्जुन ने कहा, "मैंने उनके साथ फिल्म में कुछ हिस्सों की ही शूटिंग की है. उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा. वो एक ऐसे इंसान हैं, जिनके अंदर मैंने एक बच्चे को देखा. हम सब संजू सर को एक अभिनेता और स्टार के तौर पर देखते हुए बड़े हुए हैं."

 

View this post on Instagram

 

Never stop believing, be #HopefulFor what the future holds!

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ऐसी बात!

 

View this post on Instagram

 

Breathe. Take a moment in the madness & chaos...just soak it all in... be grateful, be kind & be yourself no matter what...

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

अभिनेता ने आगे कहा, "उनका व्यक्तित्व जीवन से बड़ा है, ऐसे में जब आप सेट पर उनके साथ चलते हैं, तब आपको यह महसूस होता है कि उनकी शख्सियत इतनी खास क्यों हैं. लेकिन वह एक बच्चे की तरह है.

वह काफी विनम्र हैं और वह जिस तरह बातचीत करते हैं आपको ये महसूस नहीं होगा कि वे फिल्म में खलनायक हैं और आप उनके खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि वह मेरे गाल खींचने लगते हैं. ऐसे में उनके सामने किरदार में बने रहना मेरे लिए काफी मुश्किल होता है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2019 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).