बॉलीवुड

PHOTOS: लंग कैंसर से पीड़ित संजय दत्त पहुंचे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल, बहन प्रिया दत्त भी साथ में थी मौजूद

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में इस बात की घोषणा करते हुए अपने सभी चाहनेवालों को बताया था कि वो लंग कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं. इसके बाद मीडिया में कयास लगाया जाने लगा कि वो अपना उपचार कराने अमेरिका या फिर सिंगापुर जा सकते हैं.

PHOTOS: लंग कैंसर से पीड़ित संजय दत्त पहुंचे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल, बहन प्रिया दत्त भी साथ में थी मौजूद
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त (Photo Credits: Yogen Shah)

Sanjay Dutt Suffering from Lung Cancer: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में इस बात की घोषणा करते हुए अपने सभी चाहनेवालों को बताया था कि वो लंग कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं. इसके बाद मीडिया में कयास लगाया जाने लगा कि वो अपना उपचार कराने अमेरिका या फिर सिंगापुर जा सकते हैं. आज संजय अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे.

इस दौरान संजय नीले रंग का कुर्ता पयजामा पहने हुए नजर आए. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि अस्पताल के भीतर जाते समय संजय दत्त ने मीडिया को हाथ दिखाकर उनका अभिवादन किया जिसके बाद वो आगे बढ़े.

देखें संजय दत्त की ये लेटेस्ट फोटोज:

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Diagnosed with Lung Cancer: संजय दत्त को कैंसर का इलाज कराने अमेरिका जाने में आ सकती हैं मुश्किलें, मुंबई ब्लास्ट से जुड़ी है वजह: रिपोर्ट्स

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त (Photo Credits: Yogen Shah)
मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Maanayata Dutt Official Statement on Sanjay Dutt Lung Cancer: फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने जारी किया बयान, कहा- वो जीतकर लौटेंगे

कहा जा रहा है कि संजू बाबा तीन महीने के लिए अपना ट्रीटमेंट कराने विदेश जाएंगे जिसके बाद वो अपनी फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' पर काम शुरू करेंगे. हाल ही में संजय दत्त की फिल्म 'सड़क' 2 का ट्रेलर भी रिलीज किया गया. इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2020 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).