बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह का खुलासा कहा- फ्यूनरल पर ना बुलाए जाने को लेकर मुझे कई पॉवरफुल लोगों के आए थे कॉल

संदीप सिंह ने बताया कि जब वो अंतिम संस्कार के बाद घर आए तो उनके मोबाइल पर कई पॉवरफुल लोगों के कॉल और मैसेज थे. जो उन्हें अंतिम संस्कार में ना बुलाए जाने को लेकर सवाल पूछ रहे थे.

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह का खुलासा कहा- फ्यूनरल पर ना बुलाए जाने को लेकर मुझे कई पॉवरफुल लोगों के आए थे कॉल
संदीप सिंह, सुशांत और अंकिता (Image Credit: Instagram)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद पुलिस अब उनकी आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है. जिसके लिए सुशांत से जुड़े तमाम लोगों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं. ऐसे अब सुशांत सिंह राजपूत के खास दोस्त संदीप सिंह (Ssandip Singh) ने खुलासा किया है जब वो सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद घर आए तो उन्हें कई पॉवरफुल लोगों ने मैसेज कर पूछा था कि उनके क्यों नहीं बुलाया गया? एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में संदीप सिंह ने बताया कि जब वो अंतिम संस्कार के बाद घर आए तो उनके मोबाइल पर कई पॉवरफुल लोगों के कॉल और मैसेज थे. जो उन्हें अंतिम संस्कार में ना बुलाए जाने को लेकर सवाल पूछ रहे थे.

संदीप सिंह ने कहा कि सुशांत के मामले एकता कपूर को भी निशाना बनाया गया था. लेकिन वो तो अंतिम संस्कार में आई थी. श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा सहित कई लोग अपनी मर्जी से आकर बारिश में वहां खड़े थे. लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं कि सुशांत से फ़िल्में छीन ली गई, उसके रिलेशनशिप पर सवाल खड़ा किया गया और साथ ही उसके पैसे खत्म होने की बात भी कही गई. जो सच नहीं है.

संदीप सिंह ने आगे कहा कि वह एक आउटसाइडर था और उसने कई बड़े बैनर जैसे यशराज फिल्म्स, धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम किया. आपको बता दे कि सुशांत ने 14 जून को सुसाइड कर लिया था जबकि 15 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).