Sana Khan Marriage: सना खान ने शेयर किया अपनी 'निकाह' का स्पेशल Video, शादी के एक महीने पूरे होने पर जताई खुशी
एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में मुफ्ती अनस सैयद नाम के व्यक्ति से शादी कर ली थी जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी थी. सना ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो अपने धर्म का पालन करने और इसपर ध्यान केंद्रित करने के इरादे से फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से संन्यास ले रही हैं.
Sana Khan Marriage: एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में मुफ्ती अनस सैयद नाम के व्यक्ति से शादी कर ली थी जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी थी. सना ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो अपने धर्म का पालन करने और इसपर ध्यान केंद्रित करने के इरादे से फिल्म इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से संन्यास ले रही हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सना काफी सुर्खियों में अ गईं थी. सना आज अपनी शादी के एक महीने पूरे होने का जश्न मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया है.
सना द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वो अपने निकाहनामे पर दस्तखत करती हुई नजर आईं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पिछले महीने आज ही के दिन मैंने 'कबूल है' कहा था. आज एक महीने पूरे हो गए हैं और अल्हम्दुलिल्लाह बस ऐसे ही हस्ते हस्ते पूरी जिंदगी निकल जाए. मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला एक बार में ही ले लिया. मेरी सासू मां ने मेरे लिए ये दुपट्टा बनाया."
View this post on Instagram
वीडियो में सना ओरेंज रंग का दुपट्टा पहनकर अपने निकाहनामे पर साइन करती हुई दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी सारे लाइक्स मिल रहे हैं. हाल ही में सना अपने पति अनस के साथ हनीमून मनाते कश्मीर भी गईं थी जहां से उन्होंने फोटोज और वीडियोज भी इंटरनेट पर शेयर किया था.
गौरतलब है कि सना के इंडस्ट्री छोड़ने और अनस से शादी के फैसले को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था जिसके बाद उन्होंने नकारात्मक कमेंट्स करने वालों को फटकारते हुए कहा था कि उनकी शादी से भला किसी को क्या तकलीफ हो सकती है?
सना ने ये भी बताया था कि वो जल्द ही मां बनना चाहती हैं और जिंदगी के इन खूबसूरत पलों को जीना चाहती हैं. हालांकि इसलिए उनके पति अनस थोड़ा समय चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

