बॉलीवुड

Sana Khan On Honeymoon: हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंची सना खान, होटल के कमरे से वीडियो किया शेयर

सना खान अपनी शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. कभी मेहंदी तो कभी वलीमे की फोटो शेयर वो फैंस को एंटरटेन करती रही हैं.

Sana Khan On Honeymoon: हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंची सना खान, होटल के कमरे से वीडियो किया शेयर
सना खान (Photo Credits: Instagram)

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने हाल ही में अपने पति अनस सईद के साथ शादी रचाई. जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर वो लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं. ऐसे में अब सना खान अपना हनीमून मनाने कश्मीर पहुंची हैं. कश्मीर पहुंचने के बाद सना खान ने सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इन वीडियो में सना खान ने एअरपोर्ट से लेकर होटल रूम तक के कई वीडियो शेयर किए हैं.

इस वीडियो में पहले सना पति अनस के साथ एअरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. जिसके बाद सना खान ने वीडियो शेयर करके बताया कि वो कश्मीर है जहां वो खूबसूरत नजारे को एन्जॉय करती दिखाई दी. आप भी देखिए सना खान के ये वीडियो. यह भी पढ़े: Sana Khan Quits Showbiz: Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान ने शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ने का किया ऐलान, बताई ये वजह

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Sid Thakur (@mahigoals90)

सना खान अपनी शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. कभी मेहंदी तो कभी वलीमे की फोटो शेयर वो फैंस को एंटरटेन करती रही हैं. तो वहीं सना का ये अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आते हैं.

आपको बता दे कि इससे पहले सना खान ने ऐलान करते हुए कहा था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया है. सना खान (Sana Khan) ने कहा कि वो अब मजहब की राह पर चलना चाहती है. इसलिए वो शोबिज से किनारा कर रही हैं. ऐसे में अब उन्हें आगे से कोई भी इंडस्ट्री में काम करने की दावत ना दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).