बॉलीवुड

Sana Khan Quits Showbiz: Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान ने शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ने का किया ऐलान, बताई ये वजह

सना खान ने कहा कि वो अब मजहब की राह पर चलना चाहती है. इसलिए वो शोबिज से किनारा कर रही हैं. ऐसे में अब उन्हें आगे से कोई भी इंडस्ट्री में काम करने की दावत ना दे.

Sana Khan Quits Showbiz: Bigg Boss की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान ने शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ने का किया ऐलान, बताई ये वजह
सना खान ने छोड़ा शोबिज (Image Credit: Instagram)

Sana Khan Quits Showbiz: जायरा वसीम के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने शोबिज को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. बिग बॉस 6 संग कई फिल्मों में नजर आ चुकी सना खान ने अब फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला कर लिया है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. सना खान (Sana Khan) ने कहा कि वो अब मजहब की राह पर चलना चाहती है. इसलिए वो शोबिज से किनारा कर रही हैं. ऐसे में अब उन्हें आगे से कोई भी इंडस्ट्री में काम करने की दावत ना दे.

सना खान ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते कहा कि भाइयों और बहनों, आज मैंने अपने जिंदगी के अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं. मैं सालों से शोबिज की जिंदगी गुजार रही हूं. इस कोशिश में मुझे हर तरह को शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहनेवालों की तरफ से नसीब हुई. जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. लेकिन अब मेरे सामने ये सवाल है कि क्या इंसान का इस दुनिया में आने का मकसद सिर्फ ये है कि वो दौलत और शोहरत कमाए? इस सवाल का जवाब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने की बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है.

सना ने आगे लिखा कि तमाम भाइयों और बहनों से दरखास्त है कि आप मेरे लिए दुआ फरमाए की अल्लाह मेरी तौबा कबूल फरमाए. इसी तरह आईंदा के मेरे अपने खालिक के हुकुम के मुताबिक और इंसानियत की खिदमत करते हुए जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाएं और ऊपर इस्तिकामत नसीब फरमाएं. आखिर में तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे 'शोबिज' के किसी काम के लिए दावत ना दें. बहुत बहुत शुक्रियां.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).