बॉलीवुड

Samantha Ruth Prabhu का हॉटनेस से भरा ये जिम वर्कआउट Video फैंस को दे रहा फिटनेस मोटिवेशन

दक्षिण फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों देश और दुनियाभर में अपनी पर्सनालिटी और हॉट अंदाज से तहलका मचा रही हैं. हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्प: द राइज' में अपने डांस नंबर 'ऊ अंतावा' से आग लगाने वाली अभिनेत्री ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया.

Samantha Ruth Prabhu का हॉटनेस से भरा ये जिम वर्कआउट Video फैंस को दे रहा फिटनेस मोटिवेशन
सामंथा रूथ प्रभु (Photo Credits: Instagram)

Samantha Ruth Prabhu Hot Video: दक्षिण फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों देश और दुनियाभर में अपनी पर्सनालिटी और हॉट अंदाज से तहलका मचा रही हैं. हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपने डांस नंबर 'ऊ अंतावा' से आग लगाने वाली अभिनेत्री ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस गाने में उनके सिजलिंग परफॉर्मेंस की चर्चा है.

सामंथा ने आज सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने इस फिट बॉडी का राज बताया. एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में वो ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रैक पेंट्स हुईं जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से वो कसरत करने में जुटी हुई हैं और उनके ट्रेनर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Samantha Akkineni Hot Photos: सामंथा अक्किनेनी की ये Bold Photos उड़ा देगी आपके होश, नहीं देखा होगा एक्ट्रेस का ये अंदाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस को फिटनेस मोटिवेशन भी दे रहा है. आपको बता दें कि सामंथा अभिनेता नागा चैतन्य के साथ अपने तलाक के चलते भी सुर्खियों में हैं. हाल ही में खुलासा हुआ कि एक्ट्रेस ने काफी मानसिक परेशानी का भी सामना किया है. तलाक के बाद से ही उन्हें खूब ट्रोल किया गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस्ड नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).