बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का टीजर हुआ रिलीज, ईद पर देंगे शानदार तोहफा

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ईद के मौके पर इस फिल्म को रिलीज करेंगे. टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म देश भक्ति पर आधारित होगी. सलमान खान का नाम फिल्म में भारत है.

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का टीजर हुआ रिलीज, ईद पर देंगे शानदार तोहफा
Photo: Youtube

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म 'भारत' (Bharat) का टीजर रिलीज़ हुआ है. ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. फिल्म को 'टाइगर जिन्दा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरिना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. काफी दिनों से इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी. भाईजान के फैंस तो इस फिल्म का लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. सलमान खान की आखिरी फिल्म Race 3 थी जो पिछले साल इद्द में आई थी.

टीजर को सलमान खान ने खुद शेयर किया हैं. टीजर में केवल सलमान खान को ही दिखाया गया हैं. टीजर में भाईजान का दमदार अंदाज देखने को  मिल रहा है.

यह भी पढ़ें:-  सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ईद के मौके पर इस फिल्म को रिलीज करेंगे. टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म देश भक्ति पर आधारित होगी. सलमान खान का नाम फिल्म में भारत है. फिल्म में कैटरीना और सलमान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).