सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले
हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) और दोनों भाई अरबाज (Arbaaz) और सोहेल (Sohail) के साथ 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट पर पहुंचे थे. शनिवार रात इस एपिसोड का प्रसारण किया गया. आज के एपिसोड में भी खान परिवार को ही देखा जाएगा.
हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) और दोनों भाई अरबाज (Arbaaz) और सोहेल (Sohail) के साथ 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के सेट पर पहुंचे थे. शनिवार रात इस एपिसोड का प्रसारण किया गया. आज के एपिसोड में भी खान परिवार को ही देखा जाएगा. कल के एपिसोड में सलमान, अरबाज और सोहेल ने कई मजेदार किस्से सुनाएं. इन किस्सों को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग खूब हंसे. वैसे जब सलमान खान की स्टेज पर एंट्री हुई, तब भाईजान का स्वागत करने के लिए कपिल शर्मा (Kapil Sharma) उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ें. उसी वक्त सलमान खान ने उन्हें गले लगा लिया.
आपको बता दें कि कल के एपिसोड में कपिल ने इस बात का खुलासा किया कि सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं. सलमान ने भी कहा कि इस शो के माधयम से उन्होंने टेलीविजन पर बतौर प्रोड्यूसर शुरुआत की है. वैसे ऐसा भी कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा पहले अपने इस शो के लिए तकरीबन 60 से 80 लाख रूपए चार्ज करते थे लेकिन इस बार उन्हें 15 से 16 लाख रूपए दिए जा रहे हैं.
फैन्स को कपिल के शो का नया सीजन काफी पसंद आ रहा है. वैसे 'द कपिल शर्मा शो' का आज का एपिसोड भी काफी मजेदार होगा. आज सलीम खान अपने तीनों बेटों की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प खुलासें करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2019 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

