बॉलीवुड

Suniel Shetty के बेटे Ahan Shetty के बॉलीवुड डेब्यू पर Salman Khan ने दी बधाई, शेयर किया 'Tadap' का फर्स्ट पोस्टर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे है. अहान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म 'तड़प' में तारा सुतारिया के साथ लीड रोल में नजर आएंगे.

Suniel Shetty के बेटे Ahan Shetty के बॉलीवुड डेब्यू पर Salman Khan ने दी बधाई, शेयर किया 'Tadap' का फर्स्ट पोस्टर
सलमान खान और तड़प फिल्म पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

Tadap First Poster: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे है. अहान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म 'तड़प' में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. अहान ने आज इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर सहरे किया है जिसके बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें वरिष्ठ कलाकारों का भी सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है. बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी अहान के फिल्म डेब्यू पर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है.

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अहान की इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "अहान तुम्हें इस फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई, तुम्हारी लगन, निष्ठा और मेहनत के लिए तुम्हें सफलता मिले. मेहनत करने की तड़प कभी मरनी नहीं चाहिए." सलमान ने उन्हें अपनी शुभकामनाओं के साथ ही सदा मेहनत करते रहने की सीख भी दी है.

ये भी पढ़ें: Tadap Poster: अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन भी हुए इमोशनल, अहान शेट्टी की फिल्म का पोस्टर किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें कि सलमान के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत अन्य कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अहान शेट्टी को उनकी इस नई शुरुआत के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).