शाहरुख खान और सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ आएंगे नजर, आलिया भट्ट होंगी लीड एक्ट्रेस ?
फैन्स को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कब उन्हें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने का मौका मिलेगा.
फैन्स को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कब उन्हें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की जोड़ी को बड़े पर्दे पर साथ देखने का मौका मिलेगा. सलमान और शाहरुख एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो कर चुकें है लेकिन 'हम तुम्हारे हैं सनम' के बाद ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जिसमें दोनों खानों ने प्रमुख किरदार निभाए हो. हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. अब किंग खान और भाईजान के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सलमान और शाहरुख को भंसाली की फिल्म में साथ देखा जा सकता है.
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म मीना कुमारी (Meena Kumari) की फिल्म 'बैजू बावरा' (Baiju Bawra) का रीमेक बनाने जा रही हैं. वह शाहरुख और सलमान को इस फिल्म में लेने के बारे में विचार कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए 3 टाइटल भी रजिस्टर किए जा चुके हैं- 'बैजनाथ', 'बैजू' और 'बैजू तानसेन'.
यह भी पढ़ें:- सलमान खान की इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे शाहरुख खान?
खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को अप्रोच किया जा रहा है और अगर सब ठीक होता है तो उन्हें इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में साइन कर लिया जाएगा. अगर 'बैजू बावरा' की बात की जाए तो इस फिल्म का निर्देशन विजय भट्ट ने किया था. इस फिल्म के लिए मीना कुमारी को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

