बॉलीवुड

सलमान खान की इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे शाहरुख खान?

निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की गई है.

सलमान खान की इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे शाहरुख खान?
सलमान खान और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा नहीं की गई है. बताया जा रहा था कि सलमान खान कैटरीना कैफ को अपनी हीरोइन बनाना चाहते हैं जबकि भंसाली इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते हैं. अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भाईजान की इस फिल्म में अहम किरदार निभा सकते हैं.

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, "ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख खान भी एक अहम रोल के लिए संजय लीला भंसाली और सलमान खान की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. अगर फिल्म 'जीरो' में सलमान खान के कैमियो और 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान की गेस्ट अपीयरेंस को छोड़ दिया जाए तो शाहरुख खान और सलमान खान को आखिरी बार 'हम तुम्हारे है सनम' में देखा गया था. अगर ये दोनों सितारें अब भंसाली की फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो यह बात दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है."

यह भी पढ़ें:-  सलमान खान ने 'भारत' के अंदाज में फैन्स को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, देखें तस्वीर

आपको बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और यह फिल्म ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).