बॉलीवुड

Salman Khan के घर ईद मनाने एकजुट हुआ खान परिवार, देखें भाईजान के फैमिली सेलिब्रेशन की Photos

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से परेशान लोगों के लिए वो प्रति दिन अपने सामाजिक संस्था बीइंग ह्युमन की मदद से अन्नदान और आर्थिक सुविधा मुहैया करा रहे हैं.

Salman Khan के घर ईद मनाने एकजुट हुआ खान परिवार, देखें भाईजान के फैमिली सेलिब्रेशन की Photos
सलमान खान, सोहेल खान, सलीम खान और अरबाज खान (Photo Credits: Instagram)

Salman Khan Eid Celebrations Photos: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से परेशान लोगों के लिए वो प्रति दिन अपने सामाजिक संस्था बीइंग ह्युमन की मदद से अन्नदान और आर्थिक सुविधा मुहैया करा रहे हैं. सलमान ने आज ईद के मौके पर अपने परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट करने का प्लान किया और इसके घर पर पर एक दावत का भी आयोजन किया.

इस दावत में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए. मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा ली गई तस्वीरों में देखा गया कि खान परिवार के लोग आज सलमान के बांद्रा इलाके स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स पहुंचे हैं.

हेलन (Photo Credits: Yogen Shah)

फोटोज में सलमान की मां हेलन, भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान के साथ ही उनके भांजे आहिल और भांजी अयात नजर आईं.

अर्पिता खान शर्मा, उनके बेटे आहिल और बेटी अयात (Photo Credits: Yogen Shah)

ये सभी सलमान के साथ ईद का जश्न मनाने उनके घर पहुंचे हैं. इसी के साथ फोटोज में देखा गया कि परिवार के साथ ही सलमान भी समय पर अपने घर पहुंचे ताकि वो अपने परिवार के साथ ईद के मौके पर ये कीमती लम्हें बिता सकें.

सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Boycott Radhe Trending: Sushant Singh Rajput के फैंस का Salman Khan स्टारर ‘राधे’ के खिलाफ ट्विटर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

सलमान ने हाल ही में ईद को लेकर अपने फैंस से अनुरोध किया था कि वें उनके घर पर इकठ्ठा न हो और अपनों के साथ घर पर इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट. बता दें कि बीते दिनों सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' पिछले एक साल तक टलने के आबाद आखिरकार रिलीज कर दी गई. इस फिल्म को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).