बॉलीवुड

फिल्म 'भारत' से कैटरीना कैफ का लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है.

फिल्म 'भारत' से कैटरीना कैफ का लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है. टीजर में भाईजान को अलग-अलग अवतार में देखा गया था. अब इस फिल्म से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का लुक सामने आया है. कैटरीना ने इस फिल्म से एक फोटो शेयर की है. शेयर की गई तस्वीर में कैटरीना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

कैटरीना ने फोटो शेयर करते वक्त फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया. उन्होंने लिखा कि, "भारत... ट्रेलर रिलीज होने में सिर्फ 10 दिन बचे है." कैप्शन के मुताबिक 24 अप्रैल को फिल्म 'भारत' का ट्रेलर रिलीज होगा.

 

View this post on Instagram

 

#Bharat ❤️10 days to trailer

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

यह भी पढ़ें:- सलमान खान इस साल ईद पर कैटरीना कैफ के साथ करेंगे शादी ?

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर आर तब्बू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. अली सलमान और कैटरीना के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में भी काम कर चुकें हैं. फिल्म 'भारत' 5 जून को बड़े पर दस्तक देने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).