बॉलीवुड

सलमान खान इस साल ईद पर कैटरीना कैफ के साथ करेंगे शादी ?

सलमान खान और कैटरीना कैफ की आपसी बॉन्डिंग से तो पूरा बॉलीवुड वाकिफ है. इतने उतार-चढ़ाव के बावजूद ये हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहते हैं

सलमान खान इस साल ईद पर कैटरीना कैफ के साथ करेंगे शादी ?
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Youtube)

सलमान खान (Salman Khan) की शादी को लेकर अक्सर सवाल उठता आया है और फैंस आज भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनके भाईजान कब शादी करेंगे. सलमान जब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ रिलेशनशिप में आए तो सभी को लगा कि ये दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये दोनों अलग हो गए. इन दोनों की जिंदगी में कई लोग आए और गए लेकिन ये दोनों हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहे. अब मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान और कैटरीना इस साल ईद के मौके पर शादी रचाएंगे. लेकिन यहां कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सलमान इन दिनों कैटरीना कैफ के साथ अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) की फिल्म 'भारत' (Bharat) पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर आई फ्रेश अपडेट के अनुसार, सलमान और कैटरीना फिल्म के लिए एक स्पेशल वेडिंग सॉन्ग शूट कर रहे हैं. फिल्म का ये गाना बेहद खास है जो फेस्टिव फीलिंग से भरा हुआ है.

सलमान की फिल्मों में रोमांटिक सॉन्ग्स का भी अपना ही मजा होता है और अब फिल्म 'भारत' में सलमान एक बार फिर कैटरीना के साथ वही मैजिक क्रिएट करते हुए नजर आएंगे. वेडिंग स्पेशल इस गाने के लिए खास फूल समेत कई तरह के डेकोरेशन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. बताया गया कि 'भारत' में कई सारे गाने हैं लेकिन इस समय वेडिंग सॉन्ग की शूटिंग की जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

🌟लंच ब्रेक #bharat

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

आपको बता दें कि सलमान और कैटरीना की इस फिल्म में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और दिशा पटानी (Disha Patani) भी नजर आएंगी. ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी और इसलिए रियल लाइफ में ना सही लेकिन रील लाइफ में ही सलमान और कैटरीना शादी करते हुए जरूर नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2019 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).