बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा को पर्दे पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में देखने का इंतजार कर रही हैं साइना नेहवाल, बैडमिंटन स्टार ने कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिलहाल साइना नेहवाल पर बन रही फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं. इस पर बैडमिंटन स्टार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पर्दे पर परिणीति को बेस्ट एथलीट के रूप में देखने का वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं. परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपने बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर साझा की.

परिणीति चोपड़ा को पर्दे पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में देखने का इंतजार कर रही हैं साइना नेहवाल, बैडमिंटन स्टार ने कही यह बात
परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: IANS)

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) फिलहाल साइना नेहवाल (Saina Nehwal) पर बन रही फिल्म के लिए तैयारी कर रही हैं. इस पर बैडमिंटन स्टार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पर्दे पर परिणीति को बेस्ट एथलीट के रूप में देखने का वह और इंतजार नहीं कर सकती हैं. परिणीति ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर साझा की.

इसमें वह किसी बैडमिंटन कोर्ट में बैठकर अपना पसीना पोंछते हुए नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में परिणीति ने लिखा, "मैं. पूरा दिन, हर रोज, आजकल." परिणीति द्वारा साझा की गई इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में साइना ने उनकी सराहना करते हुए लिखा, "गजब लग रही हो."

 

View this post on Instagram

 

Me. All day everyday nowadays🏸

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

यह भी पढ़ें : परिणीति चोपड़ा ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शूटिंग की खत्म, भावुक हुई एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया शेयर

इसके बाद साइना ने लिखा, "हम सभी स्क्रीन पर एक बेस्ट एथलीट के रूप में तुम्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं और मैं निश्चित हूं कि तुम सही दिशा में हो." फिल्म से संबंधित किसी भी और जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).