बॉलीवुड

Bhoot Police: सैफ, करीना और तैमूर अली खान संग मलाइका और अर्जुन कपूर निकले सैर पर, तस्वीरें क्लिक करते फैंस से कहा- No Photo

दिवाली के मौके पर करीना कपूर और छोटे नवाब तैमूर अली खान भी पापा के साथ दिवाली मनाने पहुंचे. इसी बीच तैमूर अली खान का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब वायरल हो रहा हैं. जिसमें तैमूर फैंस के कैमरा को देखते हुए चिड़चिड़ाए नजर आए और गुस्से में फैंस को 'नो फोटो'कहते नजर आ रहे हैं.

Bhoot Police: सैफ, करीना और तैमूर अली खान संग मलाइका और अर्जुन कपूर निकले सैर पर, तस्वीरें क्लिक करते फैंस से कहा- No Photo
तैमूर अली खान, सैफ अली खान करीना कपूर (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर 'भूत पुलिस' (Bhoot Police) की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के 'धर्मशाला' में पहुंचे हैं. दिवाली के मौके पर करीना कपूर और छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) भी पापा के साथ दिवाली मनाने पहुंचे. इसी बीच तैमूर अली खान का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब वायरल हो रहा हैं. जिसमें तैमूर फैंस के कैमरा को देखते हुए चिड़चिड़ाए नजर आए और गुस्से में फैंस को 'नो फोटो'कहते नजर आ रहे हैं.

सैफ अली खान (Saif Ali Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हिमाचल की वादियों में टहलने निकले हैं. साथ में तैमुर अली खान भी पापा का हाथ पकडे हुए मस्त मिसाज में टहलते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक फैंस ने फोटो के लिए आवाज दी. ऐसे में तैमूर थोड़ा चिड़चिड़ाए और गुस्से से बोले 'नो फोटो.' तैमूर का यह अंदाज उनके चाहनेवालों को बेहद पसंद आ रहा हैं. यह भी पढ़े: Taimur Ali Khan Cute Photos: करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू की ये क्यूट फोटो

 

 
 
 

View this post on Instagram

 
 
 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अर्जुन कपूर ने हाल ही में वीडियो के जरिए कहा था की इस साल दिवाली में वो 'भूत पुलिस' की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे. इस साल दिवाली अपने शूटिंग पर यानी 'धर्मशाला' में मनाएंगे. फिल्म 'भूत पुलिस' में जैकलीन फर्नांडीस, यामी गौतमी, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).