बॉलीवुड

Tandav Teaser: सैफ अली खान की नई वेब सीरीज तांडव का दमदार टीजर आया सामने, 1 मिनट में मचा दिया हल्ला

टीजर की शुरुआत में आवाज आती है कि हिंदुस्तान को जो चलाती है वो है राजनीति. हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री ही उसका राजा है. जिसके बाद सैफ अली खान भीड़ के सामने हाथ हिलाते दिखाई देते हैं.

Tandav Teaser: सैफ अली खान की नई वेब सीरीज तांडव का दमदार टीजर आया सामने, 1 मिनट में मचा दिया हल्ला
तांडव टीजर (Image Credit: YouTube)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक बार फिर OTT प्लेटफॉर्म पर अपना दम दिखाते दिखाई देंगे. इस बार सैफ अली खान जलवा दिखाई देगा नई वेब सीरीज तांडव (Tandav) से. जिसका धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस शो में सैफ एक राजनेता के लुक में नजर आने जा रहे हैं. 9 एपिसोड वाले इस शो में पॉलिटिकल ड्रामा शो में सैफ अली खान के साथ डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धुलिया, डीनो मोरया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, सुनील ग्रोवर संग जाने माने चेहरे नजर आने जा रहे हैं. जबकि इस शो को डायरेक्ट किया है बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक अली अब्बास ज़फर ने. जो इस शो से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी करने जा रहे हैं. इतना ही नहीं अली अब्बास ज़फर इसके प्रोड्यूसर भी हैं उन्होंने ये शो हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

टीजर की शुरुआत में आवाज आती है कि हिंदुस्तान को सिर्फ एक चीज चलाती है वो है राजनीति. इस देश का जो प्रधानमंत्री है वो ही राजा है. जिसके बाद सैफ अली खान भीड़ के सामने हाथ हिलाते दिखाई देते हैं. जिसमें सैफ का अंदाज देखते ही बनता है. जबकि बाकी कलाकारों का भी लुक भी बेहतरीन मालूम पड़ रहा है.

वैसे आपको बता दे कि इससे पहले सैफ अली खाना नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आए थे. इस शो में उन्होंने पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह का रोल निभाया था. अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाले इस शो को 15 जून से स्ट्रीम किया जा सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).