बॉलीवुड

Rosie The Saffron Chapter: पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय ने भी दिखाया अपना दम

फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर से पलक का लुक पहले सही सामने आ चुका है. लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं. जिसमें पलक तिवारी के साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी दम दिखाई दे रहा है.

Rosie The Saffron Chapter: पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय ने भी दिखाया अपना दम
रोजी: द सैफरन चैप्टर पोस्टर

एक्टर से प्रोड्यूसर बने विवेक आनंद ओबेरॉय (Vivek Anand Oberoi) की फिल्म से पलक तिवारी (Palak Tiwari) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है इसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर से पलक का लुक पहले सही सामने आ चुका है. लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं. जिसमें पलक तिवारी के साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी दम दिखाई दे रहा है. जिसके पोस्टर को खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विवेक ओबेरॉय ने नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि चीजें हमेशा वैसी रोजी नहीं होती जैसी लगती हैं. इसलिए #पलटकरमतदेखना. उम्मीद है आपको पसंद आएगी. फिल्म के पोस्टर में पलक जहां बेहद ही ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं वहीं विवेक का लुक भी देखने लायक है.

फिल्म को विशाल मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी. फिल्म को मंदिरा एंटरटेनमेंट और विवेक ओबेरॉय के एंटरटेनमेंट हाउस द्वारा मिलकर बनाया जा रहा है.' पलक तिवारी की फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर की कहानी में कॉल सेंटर में काम करने वाली उस लड़की पर है जो अचानक शहर से लापता हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).