सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के आरोपों पर रिया चक्रवर्ती ने वीडियो जारी कर कहा, सत्यमेव जयते
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के उनके परिवार के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सच सामने आ ही जाएगा।
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को आत्महत्या के लिए उकसाने के उनके परिवार के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि सच सामने आ ही जाएगा. सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे. राजपूत की मौत के एक महीने से अधिक समय बाद उनके पिता ने मंगलवार को पटना में उनकी करीबी दोस्त रहीं रिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. रिया ने अपने वकीलों के माध्यम से जारी एक वीडियो में बयान दिया कि उन्हें कानून पर भरोसा है.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भगवान पर और कानून पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा.इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर मेरे बारे में तमाम खराब बातें कही जा रही हैं। मैं अपने वकीलों की सलाह पर उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाह रही क्योंकि मामला अदालत में है। सत्यमेव जयते। सच सामने आएगा. यह भी पढ़े | नागरकोइल के पूर्व विधायक नंजिल मुरुगेसन पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का लगा है आरोप.
#WATCH: Rhea Chakraborty releases video on #SushantSinghRajputDeathCase.
She says, "I've immense faith in God & the judiciary. I believe that I'll get justice...Satyameva Jayate. The truth shall prevail." pic.twitter.com/Fq1pNM5uaP
— ANI (@ANI) July 31, 2020
बता दने की राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के इरादे से मई, 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती गांठ ली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

