लॉकडाउन में कार ड्राइविंग को खूब मिस कर रहें हैं रितेश देशमुख, फनी टिकटॉक वीडियो किया शेयर
रितेश देशमुख ने अपने इस टिक टॉक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को 2 घंटे में 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन को 2 महीने से उपर बीत गया है. ऐसे में लोग अपने घरों पर ही बने हुए हैं. तो वहीं बॉलीवुड सितारें भी इस लॉकडाउन (Lockdown) का पूर पालन कर रहे हैं. हालांकि सितारें सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से बराबर जुड़े हुए हैं और उन्हें आए दिन एंटरटेन करते रहते हैं. एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी अपने सोशल मीडिया पर आए दिन फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब रितेश देशमुख ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बेहद ही फनी वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो लॉकडाउन में कार ड्राइव का मजा कैसे ले उसे दिखा रहे हैं.
दरअसल रितेश देशमुख का ये टिक टॉक वीडियो एक स्पेशल इफेक्ट्स से बनकर तैयार हुआ है. जिसमें रितेश के हाथ पैरे ऐसे हिल रहे हैं जैसे वो हवा में चल रहें हो. रितेश ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि लॉकडाउन में जब गाडी चलाने का मन करता है.
रितेश देशमुख ने अपने इस टिक टॉक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को 2 घंटे में 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. आपको बता दे कि इससे पहले रितेश ने अपने पिता विलासराव देशमुख के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसे लोगों ने जमकर पसंद किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

