Riteish Deshmukh ने पत्नी Genelia D'Souza को वल्गर आंटी बुलाने वाले यूजर की लगाई क्लास, दिया मुंहतोड़ जवाब
अरबाज खान ने शो में बताया कि यूनिवर्स योगा नाम के यूजर ने जेनेलिया पर निशाना लगाते हुए कहा है कि ‘बेशरम, सस्ती, वल्गर आंटी हमेशा ओवर एक्टिंग करती हैं. आपकी उम्र आपके चेहरे के अनुसार नहीं है.
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. लेकिन बाकी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ये भी कई बार ट्रोल के निशाने पर आ जाते हैं. हाल ही में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अरबाज खान के चैट शो पिंच में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे. हमेशा की तरह अरबाज ने इस शो में भी अपने गेस्ट के आगे यूजर्स के कई कमेंट्स पढ़कर सुनाए. जिसका जवाब इन दिनों ने खुलकर दिया. लेकिन एक यूजर ने जेनेलिया को लेकर ऐसी भद्दी बातें कही जिसे सुनकर रितेश नाराज हो गए. हालांकि उन्होंने बेहद ही शानदार अंदाज में उस यूजर को जवाब दिया. जिसे वो 7 जन्म तक नहीं भूल सकता है.
अरबाज खान ने शो में बताया कि यूनिवर्स योगा नाम के यूजर ने जेनेलिया पर निशाना लगाते हुए कहा है कि ‘बेशरम, सस्ती, वल्गर आंटी हमेशा ओवर एक्टिंग करती हैं. आपकी उम्र आपके चेहरे के अनुसार नहीं है. आप शादीशुदा है और दो बच्चे हैं. आपकी ओवरएक्टिंग देखकर आपके बच्चे भी शर्मिदा और हैरान होंगे.
इस कमेंट को सुनने के बाद जेनेलिया कहती है कि मुझे नहीं लगता है कि वो घर पर अच्छा दिन बिता रहा है. वह बेहद निराश है. बेचारा. मैं उम्मीद करूंगी कि तुम ठीक हो. भाईसाहब. जिसके बाद रितेश देशमुख कहते है कि यूनिवर्स योगा असल में आपको कपालभाति करने की जरूरत है. जिसके बाद फिर अंत में शवासन करना.
वैसे इस शो में रितेश और जेनेलिया ने अरबाज के साथ कई मस्ती भरे किस्से भी शेयर किए. जिसे आप ऊपर वीडियो में देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

