बॉलीवुड

Rishi Kapoor के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने अनदेखी फोटो की शेयर, ऐसे किया याद

आज ऋषि कपूर का 69वां जन्मदिन है. उनके इस खास जन्मदिन के मौके पर बेटी रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके पिता को याद किया. दरअसल रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर की है वो उनके बचपन की है.

Rishi Kapoor के जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने अनदेखी फोटो की शेयर, ऐसे किया याद
रिद्धिमा कपूर सहानी ने किया पिता को याद (Image Credit: Instagram)

दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब हमारे बीच नहीं रहें. पिछले साल उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज उनका 69वां जन्मदिन है. उनके इस खास जन्मदिन के मौके पर बेटी रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके पिता को याद किया. दरअसल रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर की है वो उनके बचपन की है. जहां वो पापा ऋषि कपूर की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं.

रिद्धिमा ने इस अनसीन फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करने के साथ ही ‘ नमस्ते पापा, हम आपको हर रोज सेलिब्रेट करते हैं. रोज याद करते हैं. हम आपसे प्यार करते हैं स्वर्ग के सबसे चमकीले सितारें. जन्मदिन मुबारक हो. आपसे हमेसा प्यार करते रहेंगे सितारें और उससे भी आगे. हमेशा.

ऋषि कपूर का पिछले साल 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया है. उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर परिवार के सभी लोगों पूजा रखी थी. हालांकि कोरोना के चलते ये पूजा ऑनलाइन थी.  ऋषि कपूर के जाने के बाद अब उनके परिवार में नीतू सिंह, रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).