RIP Diego Maradona: शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने मशहूर फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन पर जाहिर किया दुख
अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स ने जहां कल शाम ही ट्वीट करके शोक प्रगट किया था वहीं अब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने भी अब डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताया है.
बुधवार को अचानक पूरी दुनिया तब हिल गई जब अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर डिएगो माराडोना (Diego Maradona) के निधन की खबर सामने आई. जानकारी के कार्डियक अरेस्ट के चलते इस लीजेंड का निधन हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक जब कार्डियक अरेस्ट आया तब वो घर ही थे. उनके निधन पर पूरी दुनिया से उनके चाहनेवाले अपना दुख जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं. बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स ने अपने इस स्टार के जाने पर दुख जाहिर किया है. अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह जैसे सेलेब्स ने जहां कल शाम ही ट्वीट करके शोक प्रगट किया था वहीं अब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलेब्स ने भी अब डिएगो माराडोना के निधन पर शोक जताया है.
शाहरुख खान ने ट्विटर पर डिएगो माराडोना के लिए लिखा कि आपने फूटबाल को और भी खूबसूरत बनाया था. आप हमेशा याद किए जाओगे और आप उस दुनिया में भी सभी एंटरटेन करते रहोगे.
Diego Maradona....you made football even more beautiful. You will be sorely missed and may you entertain and enthral heaven as you did this world. RIP.... pic.twitter.com/PlR2Laxfj2
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 25, 2020
जबकि वहीं प्रियंका चोपड़ा ने डिएगो माराडोना को लीजेंड बताते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है. देखिए उनका ये पोस्ट.

आपको बता दें कि डिएगो 60 वर्ष के थे और हाल ही में ब्रेन क्लॉट के चलते उनकी सर्जरी कराई गई थी. ये भी बताया गया कि वो शराब के सेवन के आदि थे और उन्होंने इससे छोड़ने की भी ठान ली थी. डॉक्टरों ने इन्हें शराब के सेवन एक खिलाफ सख्त सलाह दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

