RIP Amar Singh: अनिल कपूर, अनूप जलोटा और अदनान सामी ने अमर सिंह के निधन पर जताया शोक
फिल्म और संगीत उद्योग की मशहूर हस्तियों ने शनिवार को दिग्गज नेता अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह का शनिवार दोपहर 64 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद सिंगापुर में निधन हो गया.
फिल्म और संगीत उद्योग की मशहूर हस्तियों ने शनिवार को दिग्गज नेता अमर सिंह (Amar Singh) के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह का शनिवार दोपहर 64 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद सिंगापुर में निधन हो गया.
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अमर सिंह को 'दोस्तों का दोस्त' कहा. अनिल कपूर ने ट्वीट किया, "अमर सिंह जी दोस्तों के दोस्त थे, जब भी आपको उनकी जरूरत होती वह वहां होते थे. उन्हें मिस किया जाएगा. उनकी आत्मा को शांति मिले. परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना." यह भी पढ़े: Amar Singh Passes Away: अपने दोस्त अमर सिंह के निधन पर सिर झुकाए नजर आए अमिताभ बच्चन, बिन कुछ कहे कह दिया सबकुछ
Amar Singh ji was a doston ka dost, always there when you needed him and passionately loved films and it’s music...he will be truly missed...may he rest in peace.
My heartfelt prayers & condolences to the family. 🙏🏻
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) August 1, 2020
भक्ति गायक अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने अपने 'दोस्त' अमर सिंह की याद में एक वीडियो जारी किया.जलोटा ने वीडियो में कहा, "अमर सिंहजी अब हमारे बीच नहीं रहे. मन अंदर से दुखी है. मेरा उनके साथ बहुत गहरा रिश्ता था. हम हमेशा शायरी और गाने की बात करते थे. मैंने एक अच्छा दोस्त खोया है."
Saddened to learn of the passing away of #AmarSingh ji. My heartfelt condolences to his family & may his soul rest in peace.🙏 pic.twitter.com/bBULsBZvmu
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) August 1, 2020
गायक अदनान सामी (Adnan Sami) ने ट्विटर पर लिखा, "अमर सिंह जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2020 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

