जो भी बनेगी Ranbir Kapoor की दुल्हनियां उसे नीतू कपूर बनाकर रखेंगी रानी, रिद्धिमा कपूर का खुलासा
रिद्धिमा ने कहा कि उनकी मां नीतू कपूर एक परफेक्ट सास होंगी. वो अपनी बहू को वह हर चीज देने की कोशिश करेंगी जो वो उम्मीद करेगी या उसे उम्मीद नहीं होगी.
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने भले ही बॉलीवुड का रुख ना किया हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अपने डेली रूटीन की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते रहती है. जिसे उसके फैंस भी बेहद पसंद करते हैं. ऐसे में रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बारे में एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर रणबीर कपूर की होने वाली पत्नी बेहद खुश हो जाएगी. दरअसल की रणबीर की वाइफ कौन बनेगी यह तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन रणबीर और आलिया पिछले काफी महीनों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं.
ऐसे में रिद्धिमा ने नीतू कपूर को लेकर एक खुलासा किया है. रिद्धिमा ने कहा कि उनकी मां नीतू कपूर एक परफेक्ट सास होंगी. वो अपनी बहू को वह हर चीज देने की कोशिश करेंगी जो वो उम्मीद करेगी या उसे उम्मीद नहीं होगी. वह दूसरों की तरह खडूस तो बिल्कुल नहीं है. वह अपनी बहु के स्पेस की भी वैल्यू करेंगी. मां उसे ढेर सारा प्यार देंगी जिसके चलते उनकी बहू स्पॉइल भी हो सकती है. अगर मैं खुलकर कहूं तो वह अपनी बहू को एक रानी बनाकर रखेंगी.
आपको बता दें कि जब से रणबीर कपूर और आलिया के बीच रिश्ते की खबरें आई हैं उसके बाद से ही नीतू और आलिया के बीच एक स्पेशल बॉन्ड देखने को मिलता है. नीतू कपूर और आलिया भट्ट जब भी साथ होती है दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होती है. सोशल मीडिया पर आने वाली तस्वीरों में इन दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आता है. हाल ही में नीतू कपूर ने अपना 63 वां जन्मदिन मनाया था इस दौरान भी आलिया ने बेहद ही खास अंदाज में नीतू को बधाई दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

