शादी के बाद पति के साथ कार में निकली Rhea Kapoor, अनिल कपूर ने मीडिया में बांटी मिठाईयां (Photos)
अनिल कपूर घर के बाहर मौजूद मीडिया में मिठाई के डब्बे बांटते नजर आए. जाहिर है इस खुशी के पल को उन्होंने मीडिया के साथ भी साझा किया.
अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग शादी रचा ली है. कल अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर हुए बेहद ही प्राइवेट फंक्शन में केवल परिवार के करीबी लोग और रिश्तेदार ही शामिल हुए. अर्जुन, खुशी, शनाया कपूर जैसे फैमिली मेंबर्स के अलावा रिया की खास दोस्त मसाबा गुप्ता भी शादी में शामिल हुई.
शादी का फंक्शन खत्म होने के बाद रिया को करण बूलानी के साथ कार में बाहर जाते हुए स्पॉट किया गया. इस दौरान रिया मीडिया के कैमरों से बचते नजर आई. इस दौरान वो रेड कलर की ड्रेस में नजर आई जबकि उन्होंने मास्क भी पहन रखा था. जबकि वहीं करण ने लाइट ब्राउन शेरवानी संग रेड चुन्नी पहन रखी थी. आप भी देखिए इनकी ये खास तस्वीरें.
View this post on Instagram
तो वहीं दूसरी तरफ अनिल कपूर घर के बाहर मौजूद मीडिया में मिठाई के डब्बे बांटते नजर आए. जाहिर है इस खुशी के पल को उन्होंने मीडिया के साथ भी साझा किया. इस दौरान अनिल कपूर नए ब्लू कलर का कुर्ता और सफेद कलर की धोती पहन रखी थी. जाहिर है अनिल कपूर मीडिया की बीच आकर उन्होंने सबका धन्यवाद किया.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि करण बूलानी एक फिल्म निर्माता है. उन्होंने रिया कपूर की फिल्म आयशा और वेकअप सिड में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था. कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों करीब आए थे. फिलहाल सोनम कपूर भी लन्दन में काफी टाइम बिताने के बाद मुंबई लौट आई है. जबकि वहीं सोनम के पति आनंद आहूजा भी मुंबई में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2021 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

