बॉलीवुड

Rhea Chakraborty Arrested by NCB: रिया चक्रवर्ती के वकील का विवादित बयान, कहा- उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि उसने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स विभाग ने आज अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है. तीन दिनों तक रिया से पूछताछ के बाद आज उन्हें हिरासत में लिया गया. इस मामले को लेकर अब रिया के वकील का विवाद बयान सामने आया है.

Rhea Chakraborty Arrested by NCB: रिया चक्रवर्ती के वकील का विवादित बयान, कहा- उसकी गलती सिर्फ इतनी है कि उसने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया
रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और मुंबई पुलिस (Photo Credits: Facebook)

Rhea Chakraborty Arrested: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स विभाग (Narcotics Control Bureau) ने आज अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया है. तीन दिनों तक रिया से पूछताछ के बाद आज उन्हें हिरासत में लिया गया. इस मामले को लेकर अब रिया के वकील का विवाद बयान सामने आया है. उनका कहना है कि इस तरह से कानून का मजाक बनाया गया है. रिया का दोष सिर्फ इतना था कि उसने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया जो मानसिक रूप से बीमार था.

एएनआई द्वारा शेयर किये गए ट्वीट में रिया के वकील ने कहा, "न्याय का मजाक. 3 सेंट्रल एजेंसी एक अकेली महिला के पीछे पड़ी है केवल इसलिए क्योंकि उसने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया जो कई वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसने गैरकानूनी रूप से मिली दवाइयों का सेवन करके आत्महत्या कर ली थी."

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए पहुंचे NCB के दफ्तर, 3 दिनों से लगा रही हैं हाजिरी

रिया के वकील ने अपने इस बयान से एक बार फिर अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि सुशांत ड्रग एडिक्ट थे और साथ ही मानसिक रूप से बीमार भी थे. आपको बता दें कि नारकोटिक्स विभाग ने कुछ दिनों पहले रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सुशांत के यहां काम करने वाले दीपेश सावंत को अरेस्ट किया गया.

वहीं रिया को पिछले तीन दिनों से पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय बुलाया जा रहा था जिसके बाद आज एनसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).