Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुनील शेट्टी ने लहराया तिरंगा, फैंस को दी शुभकामनाएं (View Pic)
Suniel Shetty (Photo Credits: Instagram)

Republic Day 2024: आज पूरा देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस खास अवसर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं. अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ से लेकर सुनील शेट्टी जैसे तमाम सितारों ने देश के गणतंत्र के प्रति सम्मान प्रगट करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. सुनील शेट्टी व्हाइट शर्ट और पैंट पहने हुए हैं और तिरंगा लहराते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा. सुनील शेट्टी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म हेरी फेरी 3 में दिखाई देंगे. दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार है. Republic Day 2024: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दरिया किनारे तिरंगा लेकर लगाई दौड़, बोले - 'अपना टाइम आ गया' (Watch Video)

देखें तस्वीर: