बॉलीवुड

Remo D'Souza हार्ट सर्जरी के बाद पहली बार पहुंचे जिम, दमदार वापसी का Video देख खुश हुए फैंस

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था. जिस वजह से उन्हें आनन फानन में कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. हालांकि अब रेमो की तबियत में तेजी से सुधार हो गया हैं. रेमो ने खुद को फिट रखने के लिए जिम में वर्कआउट करना शुरू कर दिया हैं.

Remo D'Souza हार्ट सर्जरी के बाद पहली बार पहुंचे जिम, दमदार वापसी का Video देख खुश हुए फैंस
रेमो डिसूजा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था. जिस वजह से उन्हें आनन फानन में कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. हालांकि अब रेमो की तबियत में तेजी से सुधार हो गया हैं. रेमो ने खुद को फिट रखने के लिए जिम में वर्कआउट करना शुरू कर दिया हैं. रेमो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्सरसाइज़ करते हुए वीडियो शेयर किया है जिसमें रेमो हाथों में डम्बेल्स उठाकर एक्सरसाइज़ करते नजर आ रहे हैं.

रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्सरसाइज़ करते हुए वीडियो शेयर किया हैं जिसमें रेमो बाइसेप्स मारते नजर आ रहे हैं. इस मोटिवेशनल वीडियो को शेयर कर रेमो ने कैप्शन में लिखा, "वापसी हमेशा सेटबैक की तुलना में मजबूत होती है,  बस आज ही शुरू हुई. धीरे धीरे लेकिन निश्चित रूप से." रेमो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. रेमो के कई सारे फैंस कमेंटस कर रेमो की तारीफ़ कर रहे है. अब तक इस वीडियो को 1 लाख 60हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. यह भी पढ़े: Remo D’souza Discharged from Hospital: अस्पताल से घर लौटे रेमो डिसूजा का ताजा वीडियो आया सामने, फैंस को इस अंदाज में कहा धन्यवाद 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

वर्कफ्रंट की बात करे तो रेमो ने बॉलीवुड में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरआत की. जिसके बाद रेमो ने कई फिल्मों में कोरियाग्राफ भी किया. रेमो ने निर्देशन की शुरआत फिल्म 'फ़ालतू' से की जिसके बाद उन्होंने फिल्म 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस' का निर्देशन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).