दीपिका पादुकोण के शुद्ध देसी ईमेज कैप्शन से प्रभावित हुए पति रणवीर सिंह
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के शुद्ध देसी फोटोग्राफ कैप्शन से उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी प्रभावित हुए हैं.
मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के शुद्ध देसी फोटोग्राफ कैप्शन से उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) काफी प्रभावित हुए हैं. दीपिका ने गुरुवार की रात को अपनी एक तस्वीर को साझा किया जिसमें वह एक हरे रंग के परिधान में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं थीं. इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "विशिष्ट आकृति धारण करना."
फिलहाल '83' की शूटिंग में व्यस्त रणवीर ने दीपिका के इस तस्वीर और कैप्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "शुद्ध देसी कैप्शन." आने वाले समय में दीपिका, रणवीर के साथ फिल्म '83' में काम करते नजर आएंगी. '83' में साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत को दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण ने फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह की पत्नी का रोल निभाने के लिए चार्ज किए 14 करोड़ रूपए?
View this post on Instagram
About to embark on a remarkable cinematic journey 🏏 #proud #blessed 🙏🏽 @kabirkhankk @83thefilm
फिल्म में रणवीर, दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभएंगी. दीपिका ने 'छपाक' की शूटिंग भी पूरी कर ली है जहां वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रहीं हैं. इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी हैं. यह फिल्म अगले साल 10 जनवररी को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

