बॉलीवुड

रणवीर सिंह का रोमांटिक अंदाज, दीपिका पादुकोण के लिए कहा- ये तो मेरी वाली है, देखें Video

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले साल नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध गए थे. इटली में कोंकणी और सिन्धी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हु

रणवीर सिंह का रोमांटिक अंदाज, दीपिका पादुकोण के लिए कहा- ये तो मेरी वाली है, देखें Video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Twitter)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले साल नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध गए थे. इटली में कोंकणी और सिन्धी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हुई थी. 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने शादी करने का निर्णय लिया था. दीपिका और रणवीर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं. फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री बेहद पसंद आती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर रणवीर का एक वीडियो भी छाया हुआ है. वीडियो में रणवीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

हाल ही में रणवीर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ अपनी फिल्म 'गली बॉय' को प्रमोट कर रहे थे. एक इंटरव्यू के दौरान एक गेम खेलते हुए रणवीर दीपिका के लिये कहते हैं कि, "ये तो मेरी वाली है." इसके बाद आलिया भट्ट भी मुस्कुराने लगती है.

यह भी पढ़ें:-  रणवीर-दीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दीवाने हुए इलॉन मस्क, किया यह खास ट्वीट

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर को हाल ही में फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया है. फिल्म में आलिया भट्ट, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में है. जोया अख्तर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. वहीं दीपिका की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'छपाक' में देखा जाएगा. मेघना गुलजार इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).