रणवीर-दीपिका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दीवाने हुए इलॉन मस्क, किया यह खास ट्वीट
इलॉन मस्क (Elon Musk) इन दिनों सुर्खियां का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने लॉस एंजेलिस में एक ऐसी सुरंग बनाई है जिसमें गाड़ियां भी दौड़ सकती हैं. ट्रैफिक कम करने में यह सुरंग मददगार साबित होगी.
इलॉन मस्क (Elon Musk) इन दिनों सुर्खियां का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने लॉस एंजेलिस में एक ऐसी सुरंग बनाई है जिसमें गाड़ियां भी दौड़ सकती हैं. ट्रैफिक कम करने में यह सुरंग मददगार साबित होगी. हाल ही में इस सुरंग में चलने वाली कार का एक वीडियो भी रिलीज किया गया था. इसी बीच इलॉन मस्क अब एक और वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं. अपने फ्री टाइम में उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'बाजीराव मस्तानी' (Bajirao Mastani) देखी और उन्हें यह फिल्म बेहद पसंद आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट भी किया.
इलॉन मस्क ने ट्विटर पर रणवीर सिंह का एक gif शेयर करते हुए लिखा कि, "बजीराव मस्तानी." साथ ही उन्होंने दिल वाले इमोटिकॉन का भी इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इलॉन मस्क के ट्वीट में इस फिल्म का गाना 'दीवानी मस्तानी' भी शामिल था. फिल्म में इस गाने को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है.
💛 Bajirao Mastani 💛https://t.co/XbmDpiyfOP pic.twitter.com/DZyV6S7TJZ
— Elon Musk (@elonmusk) December 21, 2018
यह भी पढ़ें:- रणवीर और दीपिका को शादी में नहीं चाहिए तोहफा, बदले में मेहमानों से की ये खास गुजारिश
आपको बता दें कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था और यह फिल्म 18 दिसंबर, 2015 को रिलीज हुई थी. ऑडियंस ने 'बाजीराव मस्तानी' को खूब पसंद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

