बॉलीवुड

क्या संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में नजर आएंगे Ranveer Singh?

रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर सिंह को इस फिल्म के लिए लगभग पूरी तरह से फाइनल कर लिया गया है. कुछ फॉर्मेलिटीज बाकी है जो अभी पूरी की जानी बाकी है. जिसके बाद भंसाली इस बारे में ऐलान करेंगे.

क्या संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में नजर आएंगे Ranveer Singh?
रणवीर सिंह (Photo Credits: Instagram)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच की बॉन्डिंग कैसी है यह बताने की जरूरत नहीं है. डायरेक्टर और एक्टर की ये जोड़ी जब भी साथ आई है पर्दे पर कमाल कर गई हैं. फिर चाहे वह गोलियों की रासलीला रामलीला हो बाजीराव मस्तानी या फिर पद्मावत तीनों ही फिल्मों में भंसाली और रणवीर सिंह की जोड़ी ने कमाल किया है. जिसे दर्शक ने बेहद पसंद किया. ऐसे में अब खबर है कि यह एक बार फिर साथ दिखाई दे सकते हैं.

दरअसल भंसाली की नई फिल्म बैजू बावरा के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है. ई टाइम्स की खबर के मुताबिक रणवीर सिंह को एक बार फिर कास्ट किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर सिंह को इस फिल्म के लिए लगभग पूरी तरह से फाइनल कर लिए गए हैं. कुछ फॉर्मेलिटीज बाकी है जो अभी पूरी की जानी बाकी है. जिसके बाद भंसाली इस बारे में ऐलान करेंगे.

आपको बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए अजय देवगन का नाम सामने आ रहा था. जिसके बाद रणबीर कपूर का भी नाम सामने आया. रणबीर ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत भंसाली की फिल्म सांवरिया से की थी. लेकिन लगता है भंसाली ने रणवीर के साथ ही काम करने का फैसला चुना है. इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. लेकिन ऐसा अगर होता है तो एक बार फिर पर्दे पर प्यार और दीवानगी का जुनून तो जरूर दिखाई देगा.

आपको बता दें कि भंसाली की यह फिल्म 1952 में रिलीज हुई फिल्म बैजू बावरा की रीमेक है. इस फिल्म में भरत भूषण, मीना कुमारी और कुलदीप कौर मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).