रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' को शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में मिला स्टैंडिंग ओवेशन
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'हिचकी' को शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (एसआईएफएफ) में स्टैंडिंग ओवेशन मिला. सिद्धार्थ ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है.
फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'हिचकी' को शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (एसआईएफएफ) में स्टैंडिंग ओवेशन मिला. सिद्धार्थ ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है.
सिद्धार्थ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "जब आपके काम को विदेशी दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिलता है तो यह पल कितना सम्मानजनक और खुशी देने वाला होता है."
उन्होंने कहा, "इस अनुभव के लिए शंघाई एसआईएफएफ 2018 आपको हिचकी की पूरी टीम की ओर से शुक्रिया."
हिचकी में रानी मुखर्जी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित एक महिला का किरदार निभाया था जो अपनी इस बीमारी पर जीत हासिल करती है.
फिल्मोत्सव में 'द बेल्ट एंड रोड' वीक के तहत फिल्म को 16 जून को दिखाया गया.
संबंधित खबरें
‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, यामी गौतम ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को बताया ‘Beyond Extraordinary’
Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिले बड़े सुराग, अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन; नेपाल से हुई थी फंडिंग
मुश्किल वक्त में साथ खड़े मासूमों पर राजपाल यादव का प्यार: 'गुल्लक' भेजने वाले बच्चों से करेंगे मुलाकात, बोले- 'सब मेरे अपने बच्चे हैं'
Shatak Movie Review: ‘शतक’ विचार और विरासत के सौ साल की विश्वसनीय सिनेमाई दास्तां
\