नए साल का जश्न मनाकर लौटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एअरपोर्ट पर दिखाया जबरदस्त टशन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नए साल का जश्न अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ मनाया. जिसके बाद अब मुंबई लौट आए हैं.
बॉलीवुड के तमाम सितारों की तरह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नए साल (Happy New Year 2020) का स्वागत दिल खोलकर किया. इस दौरान रणबीर और आलिया की एक तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें ये दोनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ नजर आए. ये तीनों बीच समुंद्र में मस्ती के मूड में दिखाई दिए. नए साल का जश्न मनाने के बाद रणबीर और आलिया कल मुंबई लौट आए. दोनों को कल मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
एअरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने रणबीर और आलिया की झलक को अपने कैमरे में कैप्चर किया. इस दौरान रणबीर ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आए जबकि आलिया भट्ट क्रॉप टॉप और ओवर कोट के साथ लूज पैंट में दिखाई दी. एअरपोर्ट पर दोनों का टशन देखने लायक था. यह भी पढ़े: रणबीर कपूर को फूटबॉल मैच के दौरान लगी चोट, होंठ से बहने लगा खून, देखें Video
आपको बता दे कि रणबीर और आलिया के लव स्टोरी की शुरुआत भी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र से हुई. माना जा रहा है कि नए साल में रणबीर और आलिया भी बॉलीवुड के उन कपल में से हैं जो इस 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. क्योंकि खबर है कि इन दोनों के रिश्ते इनकी फैमिली पहले ही ग्रीन सिग्नल दे चुकी हैं.
बात अगर इनकी फिल्म ब्रम्हास्त्र की करे तो रणबीर और आलिया के अलावा फिल्म अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

